Biharone Team, Samastipur
जहां एक ओर शिक्षको को देने के लिए पैसे की रोना रोने वाली सरकार ने एक अचछा विचार लायी है .पंचायतो में हाई स्कूल खोंलने की घोषणा समस्तीपुर दौरे में की है . उन्होंने बताया की लोगों की तरक्की ही हमारा विकास का माॅडल है, जिसमें आमलोगों को फायदा होता हैं। यह आमलोगांे का विकास है, यह बिहार के विकास का माॅडल है। विरासत में हमें समस्यायें मिली थी। हमलोगों ने मिलकर समस्याओ को दूर किया है। समाज के सभी तबकों को जोडा है। सभी की जरूरतों को समझते हुये कारगर कदम उठाया गया है। तरक्की वही टिकाऊ होगी, जिसमें सबलोगों की भागीदारी होगी। हाशिये पर चले गये लोगो का विशेष ध्यान रखा गया है। आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड कार्यालय परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करने के पष्चात रामबहादुर सिंह महाविद्यालय परिसर अंदौर, मोहिउद्दीननगर में आमसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जन सहयोग से स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित किए जाने के कार्य में इस क्षेत्र की जनता के देषभक्ति की जज्बे की सराहना की। श्री कुमार ने कहा कि नेताजी को देश कभी भूल नहीं सकता है। आजादी की लडाई में उनकी विषिष्ट भूमिका थी। उनके योगदान को संधर्ष एवं बलिदान को देश सदैव याद रखेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार एवं देश के अधिसंख्य लोगों की आजीविका कृषि है और समाज का बड़ा तबका इस पर निर्भर है। हमने इसे केन्द्र में रखा है। सभी मे उत्साह का भाव उत्पन्न हुआ है। महिलायें आगे आने लगी है। पचास प्रतिषत आरक्षण पंचायत एवं नगर निकाय में मिलने से लाखों की संख्या में महिलायें जनप्रतिनिधि बनी। इसके बाद लडकियों की शिक्षा पर जोर दिया गया। लड़कियों को साइकिल देकर पढाई के लिए प्रोत्साहित किया गया। पूरे बिहार का सामाजिक परिदृष्य बदल गया है। आज सूबे के गांव-गांव मे लडकियाॅ साइकिल से स्कूल जा रही है। 2007 की तुलना मे चार गुणा अधिक लडकियाॅ शिक्षा प्राप्त कर रही हंै। आज साइकिल चलाती लड़की की तस्वीर सूबे के विकास की तकदीर का प्रयाय बन गई है। पूरे विष्व मे बिहार के पिछडेपन को दूर कर विकास किए जाने की चर्चा चल रही है। विष्व के पिछडे़ हुए मुल्को में भी आषा जगी है, यदि बिहार विकास कर सकता है तो हमारा मूल्क भी कर सकता है।
फोटो cradit by keshaw kumar
No comments:
Post a Comment