Friday, 12 April 2013

 बिहार के मुख्यमंती नीतीश कुमार ने आज कहा कि नियोजित शिक्षको को वेतनमान देने के लिये 12 हजार करोड़ रूपये की अतिरिक्त आवश्यकता होगी जिसकी व्यवस्था करने की स्थिति मे राज्य सरकार नहीं है ।       श्री कुमार ने यहां के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल मे स्वामी सहजानंद सरस्वती की 125 वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे शिक्षको की मांगे पूरी करने पर सरकार को जहां 12 हजार करोड़ रूपये की अतिरिक्त आवश्यकता होगी वहीं सड़क. बिजली.स्वास्थ्य समेत अन्य परियोजनाओ को छोड़ना होगा 1 उन्होने सवालिये लहजे मे कहा कि प्रदेश की जनता क्या यह चाहेगी कि विकास के कार्यो को छोड़कर सारे पैसे वेतन भुगतान पर ही खर्च कर दिये जाये 1     मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की जब आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तब वेतन वृद्धि किये जाने पर विचार किया जायेगा 1 उन्होने विपक्षी दल के नेताओ पर चुटकी लेते हुये कहा कि एक समय वे इन शिक्षको की सेवा को समाप्त करने की बात करते थे लेकिन आज वे कह रहे है कि उनके सत्ता मे आने पर ऐसे शिक्षको की सेवा को नियमित कर देगे 1 उन्होने कहा कि विपक्षी नेताओ को यह बताना चाहिये कि उनके इस तरह की बातो का क्या अर्थ है ।

No comments:

Post a Comment