 |
| घायल पुलिस के जवान |
सुशांशन बाबु के गया जिले के अति नक्सल प्रभावित डुमरिया थाना अंतर्गत सेवरा सहायक थाना और बरहा के बीच एक पुलिया से बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के क्रम में कोबरा के निरीक्षक दिनेश कुमार, अवर निरीक्षक राजेश कुमार, हवलदार राजेश्वर और आरक्षी अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पहले इमामगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। फिर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर से पटना भेज दिया।
डीआइजी नैयर हसनैन खां ने बताया कि सोमवार की सुबह सहायक थाना सेवरा से कोबरा के बम निरोधक दस्ता आसपास के क्षेत्र से बारूदी सुरंग हटाने के लिए निकला था। सेवरा और बरहा के बीच एक पुलिया के नीचे बारूदी सुरंग के होने की सूचना थी। दस्ते के सदस्य बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने में लगे हुए थे। अचानक विस्फोट हो गया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, अवर निरीक्षक राजेश कुमार, हवलदार राजेश्वर और आरक्षी अशोक कुमार घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों में तीन की स्थिति गंभीर है।
No comments:
Post a Comment