Monday, 8 April 2013
बिहार सर्कार के प्राथमिकता में शामिल पथ निर्माण विभाग ने आठ जिलों में छोटे-बडे. 12 पुलों के निर्माण की प्रशासनिक इजाजत दे दी है.ज्ञात हो की पिछले बरस इस बिभाग को प्रधान मंत्री से अवार्ड मिला था . मई-जून से इन पुलों के निर्माण शुरू होगा. समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में बूढी गंडक पर सबसे अधिक लागत से दो पुलों के निर्माण होंगे. पटना में भी कुर्जी, मनेर व घोसवारी में पुल बनेगा. 12 पुलों के निर्माण पर 77.05 करोड. रुपये खर्च होंगे.12 पुलों के बन जाने से आठ जिलों की 40 लाख से अधिक की आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी. पटना में तीन पुलों के निर्माण कराने की भी प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है. पटना में घोसवारी प्रखंड में मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत धोबहा नदी पर, पटना सिटी में सब्जपुरा में सौती नदी व मनेर प्रखंड की सोनसती नदी पर अखाड.ा बाबा चौक के पास पुल बनाये जायेंगे. सबसे अधिक लागत से मुजफ्फरपुर में बूढ.ी गंडक पर मीनापुर से कोदरिया घाट के बीच दो-लेनवाला पुल बनाया जायेगा. इसके निर्माण पर 33 करोड. रुपये खर्च होंगे. उसी तरह समस्तीपुर में बूढ.ी गंडक नदी पर वाजितपुर से दलसिंह सराय-नरहन-रोसड. के बीच आरसीसी पुल का निर्माण कराया जायेगा. इन पुलों के निर्माण पर 17. 86 करोड. रुपये खर्च होंगे. इसके अलावा सारण में तीन, जहानाबाद, मधेपुरा, सहरसा और दरभंगा में भी एक-एक पुलों का निर्माण होगा. जहानाबाद में बंधुगंज-मसौढ.ी पुल वर्षों पहले ध्वस्त हो गया था, उसकी जगह पर नये पुल का निर्माण कराया जायेगा.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment