राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डा. अरुण कुमार ने विनोद चौधरी निषाद
को पार्टी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष के विशेष दूत के रूप में शंकर झा आजाद, शंभू कुशवाहा यहां पहुंचे। स्थानीय दर्जनों कार्यकर्ताओं के बीच उनके मनोनयन का पत्र उन्हें सौंपा। साथ ही एक माह के अंदर नयी कार्यकारिणी का गठन करने का भी निर्देश दिया। उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा, डा. संतोष यादव, अजीत कुमार, वैद्यनाथ सिंह, शशांक प्रियदर्शी, डा. रामदयाल महतो, जावेद मसूद, रूपेश कुमार, भरत कुमार, रूपेश कुमार मिश्रा, रामकरण चौधरी, रामसागर सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, सोनी कुमारी, सतीश कुमार, केदार प्रसाद आदि शामिल हैं। बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए नेताओं ने कहा कि बड़े भाई और छोटे भाई से निजात दिलाने के लिए रालोसपा कमर कस चुकी है।
No comments:
Post a Comment